चट्टान तथा शैल से सम्बंधित प्रश्न (Rocks and shell questions)
सभी प्रतियोगी परीक्षाओ (ssc , rrb group-d , rrb ntpc, ibps , banking exam , mppsc , cgpsc ,upsc , rpsc , state psc exam , vyapam exam )के लिए उपयोगी तथा महत्वपूर्ण प्रश्न
प्रश्न. ‘लिथास’ (Lithosphere) का शाब्दिक अर्थ क्या होता है
उत्तर. चटटान
प्रश्न. बनावट के आधार पर वर्गीकृत चट्टानों को कितने वर्गों में रखा जाता है
उत्तर. आग्नेय, अवसादी, रूपांतरित
प्रश्न. आग्नेय शब्द लैटिन भाषा के किस शब्द से बना है
उत्तर. इग्निश
प्रश्न. इग्निश को क्या कहते हैं
उत्तर. अग्नि
प्रश्न. आग्नेय चट्टान का अन्य रूप कौन-सा है
उत्तर. प्राथमिक शैल
प्रश्न. भूगर्भ में अत्यंत उच्च तापमान के कारण द्रव अवस्था क्या कहलाती है
उत्तर. मैग्मा
प्रश्न. पृथ्वी की सतह के ऊपर आने पर मैग्मा पदार्थ क्या कहलाता है
उत्तर. लावा
प्रश्न. मैग्मा के जमने से कौन-सी शैलें बनती हैं
उत्तर. ठोस रवेदार
प्रश्न. लोहा, सोना, चाँदी, हीरा, मैंगनीज, निकेल किन शैलों से प्राप्त होते हैं
उत्तर. आग्नेय शैल
प्रश्न. अंतः निर्मित आग्नेय शैल को अन्य किस नाम से जानते हैं
उत्तर. अंतर्जात या आंतरिक आग्नेय
प्रश्न. कौन-सी शैल असरन्ध्री होती है
उत्तर. आग्नेय शैल
प्रश्न. भूमिगत पर्ती में उन्नतोदर रूप में वाष्प एवं गैस युक्त मैग्मा के गुम्बदनुमा जमाव को क्या कहते हैं
उत्तर. छत्रशिला/लैकोलिथ
प्रश्न. देवदार वृक्ष की विशिष्ट आकृति में उत्पन्न विभिन्न पर्ती में गुम्बदनुमा जमाव क्या कहलाते हैं
उत्तर. सिडार
प्रश्न. वलित पर्वतों की अभिनतियों व अपनतियों में मैग्मा लहरदार जमाव के रूप में क्या कहलाता है
उत्तर. फैकोलिथ
प्रश्न. जब मैग्मा के जमाव तश्तरीनुमा नतोदर बेसिन में होते हैं, क्या कहलाते हैं
उत्तर. लेपोलिथ
प्रश्न. जब मैग्मा अत्यधिक गहराई पर वृहद्गुम्बदनुमा जम जाता है, क्या कहलाता है
उत्तर. बेथोलिथ
प्रश्न. बेथोलिथ का अधिकांश भाग किस शैल से निर्मित होता है
उत्तर. ग्रेनाडापोराइड ग्रेनाइट
प्रश्न. अवसादी शैलों के समानांतर पर्तो में मैग्मा के मोटे और विस्तृत जमाव को क्या कहते हैं
उत्तर. सिल
प्रश्न. भू-पटल की सतह से कोण बनाते हुए लघु जमाव क्या कहलाता है
उत्तर. बास
प्रश्न. पूर्व स्थित शैल में अंतर्वेधित गोलाकार आग्नेय शैल क्या कहलाती है
उत्तर. स्टाक
प्रश्न. जब ज्वालामुखी की नालिका से बाहर आते हुए मैग्मा नालिका में जम जाते हैं, क्या कहलाता है
उत्तर. ग्रीवा
प्रश्न. पातालीय शैल का नामकरण किसके नाम पर किया गया है
उत्तर. प्लुटो
प्रश्न. प्लूटो का क्या शाब्दिक अर्थ है
उत्तर. पाताल का देवता
प्रश्न. बेसाल्ट चट्टान किस प्रकार की शैल का प्रमुख उदाहरण है
उत्तर. ज्वालामुखी शैल
प्रश्न. बेसाल्ट श्रेणी में आने वाली अन्य शैल कौन-सी हैं
उत्तर. गैब्रो तथा आसीडियन
प्रश्न. अम्ल प्रधान शैल का प्रमुख उदाहरण कौन-सा है
उत्तर. रोनाहट
प्रश्न. अल्प सिलिका आग्नेय शैल का मुख्य उदाहरण कौन-सा है
उत्तर. बेसाल्ट
प्रश्न. मध्यवर्ती आग्नेय शैल का घनत्व कितना होता है
उत्तर. 2.75-2.8
प्रश्न. मध्यवर्ती आग्नेय शैल के प्रमुख उदाहरण कौन-से हैं
उत्तर. डायोराइट तथा एण्डेसाइट
प्रश्न. अल्ट्रा बेसिक चट्टान का मुख्य उदाहरण कौन-सा है
उत्तर. पेरिडोटाइट
प्रश्न. पेगमैटिटिक शैलों के अंतर्गत ग्रेनाइट समूह की किन चट्टानों को शामिल किया गया है
उत्तर. फेल्सपार तथा क्वार्ज अधिसंख्य वाली
प्रश्न. कठोर व प्रतिरोधी शैलें टीलों के रूप में जहाँ-तहाँ अवशिष्ट रह जाती हैं, क्या कहलाती हैं
उत्तर. मोनाडनॉक
प्रश्न. फैनेरिटिक शैलों के मुख्य उदाहरण कौन-से हैं
उत्तर. ग्रेनाइट तथा डायोराहट
प्रश्न. एफनिटिक शैलों के मुख्य उदाहरण कौन-से हैं
उत्तर. बेसाल्ट, फैल्साइट, डाइक, सिल
प्रश्न. पोरफाइरिटिक शैल का क्या अर्थ है
उत्तर. मिश्रित कणों वाली आग्नेय शैल
प्रश्न. कणविहीन आग्नेय शैल के मुख्य उदाहरण कौन-से हैं
उत्तर. आब्सीडियन, पिचस्टोन, प्यूमिस, परलाइट
प्रश्न. ज्वालामुखी बम, लैपिली ब्रेसिया, ज्वालामुखी धूल तथा राख किस शैल में शामिल हैं
उत्तर. प्रैग्मैंटल
प्रश्न. अवसादी (Sedimentary) शब्द लैटिन भाषा के किस शब्द से बना है
उत्तर. Sedimentum
प्रश्न. सेडीमेंटम शब्द का क्या अर्थ है
उत्तर. नीचे बैठना
प्रश्न. अवसादी चट्टान को अन्य किस नाम से जानते हैं
उत्तर. परतदार चटटान
प्रश्न. बालुका पत्थर का निर्माण किससे होता है
उत्तर. क्वाटर्ज खनिज
प्रश्न. चिकने गोल आकार वाले पत्थर के टुकड़े को क्या कहते हैं
उत्तर. पेब्बुल/कंकड़
प्रश्न. बड़े-बड़े पत्थर के सम्मिश्रण से चीका मिट्टी द्वारा संयुक्त होने पर किसका निर्माण होता है
उत्तर. ग्रैवेल
प्रश्न. जब शैल में कणों का आकार 1/32 से 1/256 किमी व्यास का होता है, तो उसे क्या कहते हैं
उत्तर. सिल्ट
प्रश्न. जब कणों का व्यास 1/256 से 1/8192 किमी होता है, तो उस शैल को क्या कहते है
उत्तर. चीका या क्ले चट्टान
प्रश्न. रूपांतरित या कायांतरित चट्टान को अंग्रेजी में क्या कहते हैं
उत्तर. Metamorphic
प्रश्न. Metamorphic किन दो शब्दों से बना है
उत्तर. Meta (परिवर्तन) तथा Morphic (आकृति)
प्रश्न. मेटामॉर्फिक चट्टान में क्या होना असंभव है
उत्तर. विघटन तथा वियोजन
प्रश्न. Meta-Sedimentary चट्टान को अन्य किस नाम से जानते हैं
उत्तर. Para-Metaniorphic
प्रश्न. ग्रेनाइट से नीस का निर्माण किस शैल का उदाहरण है
उत्तर. आग्नेय रूपांतरित शैल
प्रश्न. रूपांतरित शैल के कण कुछ-कुछ परत के रूप में समानांतर अवस्था में पाए जाने पर क्या कहलाते हैं
उत्तर. फोलिएशन
प्रश्न. आर्थोक्लेज, फेल्सपार, क्वार्ज, माइका तथा हार्नब्लैंड खनिजों से क्या बनता है
उत्तर. ग्रेनाइट
प्रश्न. नीले रंग के बेसाल्ट को क्या कहते हैं
उत्तर. ट्रेप
प्रश्न. भारत के किस भाग में बेसाल्ट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है
उत्तर. दक्षिणी भाग
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें